बिलासपुर:–मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशयन का काम करते हैं. उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अम्बेडकर स्कूल में कक्षा 9वीं की पढ़ाई करती थी. लेकिन शनिवार को बेटी ने जान दे दी. घटना के दौरान छात्रा का भाई घर में था, बताया गया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है.
1 अगस्त को क्या हुआ था
मृत छात्रा के पिता मनोज पांडे ने बताया कि सुबह काम पर निकलने के दौरान उनकी बेटी ने मोबाइल खराब होने की बात कहते हुए सुधरवाने को कहा. इस पर उन्होंने कहा कि शाम को वापस आते समय पैसे मिलेंगे, फिर फोन बनवा दूंगा. ये कहते हुए वह काम पर चले गए. उनके बाहर रहने के दौरान ही बड़े बेटे ने फोन कर घटना की सूचना दी. जिसके बाद पिता दौड़े दौड़े घर पहुंचे.
छात्रा की बड़ी मां ने बताया कि चेचेरा भाई ने नहाने जाने के दौरान कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा फांसी पर लटकी हुई थी. उसने तत्काल उसका पैर पकड़कर शोर मचाया. बड़े भाई ने फोन कर पिता को जानकारी दी. घरवालों के आने के बाद छात्रा को तुरंत सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

