दुर्ग:- दुर्ग में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया. पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा का वाचन किया. यह शिव महापुराण कथा सात दिनों तक चली. इस विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई पहुंचे. उन्होंने सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन कथा को सुना. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन किया और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया. इस विशेष आयोजन में सातों दिन भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भिलाई में भक्ति और आस्था का सैलाब देखने को मिला.
छत्तीसगढ़ वासियों की सुख समृद्धि की कामना- सीएम साय
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की. शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन के लिए सीएम साय ने दुर्ग भिलाई के आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं.
