Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » भाजपा के प्रचार-प्रसार में उतरी सीएम मैडम, गावो में घुम-घुमकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने कर रही अपील
    कारोबार

    भाजपा के प्रचार-प्रसार में उतरी सीएम मैडम, गावो में घुम-घुमकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने कर रही अपील

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर : छत्तीसगढ़ में दो चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी लगातार जनता तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहीं हैं। उन्होंने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र व जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के घुमरा, जामबाहर, ऊपर कछार आदि गांवों में धुआंधार दौरा किया और जनसभाएं लीं।

    सीएम मैडम का कहना है कि, पीएम मोदी की गारंटी और प्रदेश की साय सरकार की उपलब्धियां इस चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगी। गांवों में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या साय ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। श्रीराम मंदिर का निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक खत्म करने के साथ ही आर्थिक रूप से भारत का विश्व के 5 वें स्थान पर आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    गिनाये साय सरकार के 4 महीने के काम 

    उन्होंने आगे कहा कि, लंबे समय से लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। भाजपा और पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आपके बीच का आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी, सबसे ज्यादा धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि भी सभी को मिल गई है। साथ ही महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है।

    उन्होंने विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि, आज सरकार को आये करीब 4 महीना ही हुआ है। जिसमें साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं। शपथ लेने के अगले ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। 12 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदकर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत का भुगतान किया।

    पीएम मोदी 24 घंटों में 18 घंटे करते हैं काम 

    श्रीमती साय ने आगे कहा कि, रामलला दर्शन योजना की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश सरकार ने दे दिए हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोगों से अपील की कि इस बार भी आप सभी लोग मिलकर रिकार्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जिताएं। कौशल्या साय ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं और 140 करोड़ देशवासियों की चिंता करते हैं। इसलिए हम सबका फर्ज है आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें।

    कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा

    सीएम मैडम कौशल्या साय ने कहा कि, भाजपा शुरु से ही विकास की राजनीति करती आई है. जबकि कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द घूमती है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था। इन्होंने बड़े-बड़े घोटाले किये हैं।

    कितनी दुर्भाग्य की बात है कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को जुआ सट्टा की लत लगाई। महादेव सट्टा एप से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का उन पर आरोप भी लगा है और एफआईआर भी दर्ज हुई है। कितने ही कांग्रेस नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के न केवल एफआईआर हैं, बल्कि बहुत से जेल में भी है। इसलिए आप विकास की राजनीति करने वाली पार्टी भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

    Post Views: 430
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    By DabangMay 24, 20260

    भिलाई:- भिलाई में मारुति सुजुकी शोरूम के सीईओ पर महिला कर्मचारी ने स्याही फेंक दी।…

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.