Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

    May 10, 2026

    मां का दिल करुणा और क्षमा का एक असीम सागर होता है, ‘मदर्स डे’ पर, ये 10 दिल को छू लेने वाले Quotes पढ़ें

    May 10, 2026

    कब फट जाती है इंसान के दिमाग की नस, इन 12 शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना जा सकती है जान

    May 10, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » छत्तीसगढ़: पंचायत चुनाव का आज आखिरी चरण, प्रदेश के 50 ब्लॉक में हो रही वोटिंग, 3 बजे तक चलेगा मतदान..
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: पंचायत चुनाव का आज आखिरी चरण, प्रदेश के 50 ब्लॉक में हो रही वोटिंग, 3 बजे तक चलेगा मतदान..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस आखिरी चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी।

    वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा।

    निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।

    सुबह से ही मतदाताओं की लगी कतार। सरपंच और पंच चुनने मतदाताओं में उत्साह।

    नई दुल्हन कुछ इस तरह घूंघट डालकर मतदान करने पहुंची।

    छत्तीसगढ़ में कितने जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे

    छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत सरपंच के 11 हजार 671, वार्ड पंच के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए मतदान किया गया है।

    तीनों चरणों में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता और 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता हैं।

    इन जगहों पर आज हो रही वोटिंग

    बिलासपुर के विकासखंड कोटा और तखतपुर
    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखंड मरवाही
    मुंगेली के विकासखंड पथरिया
    जांजगीर-चांपा के विकासखंड बलौदा और पामगढ़
    सक्ती के विकासखंड सक्ती और डभरा
    कोरबा के विकासखंड कटघोरा और पाली
    रायगढ़ के विकासखंड तमनार, लैलूंगा और घरघोड़ा।
    सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखंड सारंगढ़
    सूरजपुर के विकासखंड ओड़गी और प्रतापपुर
    बलरामपुर के विकासखंड वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर
    सरगुजा के विकासखंड लुण्ड्रा और बतौली
    कोरिया के विकासखंड बैकुण्ठपुर
    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर
    जशपुर के विकासखंड फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव
    बलौदाबाजार के विकासखंड बलौदाबाजार और पलारी
    गरियाबंद के विकासखंड फिंगेश्वर और देवभोग
    महासमुंद के विकासखंड महासमुंद
    धमतरी के विकासखंड नगरी
    बेमेतरा के विकासखंड बेरला और साजा
    दुर्ग के विकासखंड धमधा
    बालोद के विकासखंड गुरूर और गुंडरदेही
    राजनांदगांव के विकासखंड डोंगरगढ़ और डोंगरगांव
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विकासखंड अंबागढ़-चौकी
    कोंडागांव के विकासखंड केशकाल और बड़ेराजपुर।
    बस्तर के विकासखंड बास्तानार बकावण्ड और तोकापाल
    नारायणपुर के विकासखंड ओरछा
    उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखंड अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा
    दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के विकासखंड कुआकोंडा
    सुकमा के विकासखंड कोंटा
    बीजापुर के विकासखंड भैरमगढ़।

    Post Views: 820
    Bemetara breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh Big news Chhattisgarh news Chhattisgarh raipur Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दबंग राजधानी पंचायत चुनाव का आज आखिरी चरण
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

    May 10, 2026

    मां का दिल करुणा और क्षमा का एक असीम सागर होता है, ‘मदर्स डे’ पर, ये 10 दिल को छू लेने वाले Quotes पढ़ें

    May 10, 2026

    कब फट जाती है इंसान के दिमाग की नस, इन 12 शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना जा सकती है जान

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

    By DabangMay 10, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। जी हां आज…

    मां का दिल करुणा और क्षमा का एक असीम सागर होता है, ‘मदर्स डे’ पर, ये 10 दिल को छू लेने वाले Quotes पढ़ें

    May 10, 2026

    कब फट जाती है इंसान के दिमाग की नस, इन 12 शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना जा सकती है जान

    May 10, 2026

    10 मई 2026 का राशिफल: इस राशि का चंद्रमा इन राशियों की कराएगा मौज, जानें अपनी राशि का हाल

    May 10, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.