Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » छत्तीसगढ़ : विवादों का केंद्र बना गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, नमाज के बाद अब मंदिर का मुद्दा गरमाया…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : विवादों का केंद्र बना गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, नमाज के बाद अब मंदिर का मुद्दा गरमाया…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस केम्प में जबरन नमाज पढ़ाए जाने के विवाद के बाद अब एक नया विवाद सामने आया है. दरअसल, विश्वविद्यालय के कैम्पस में बिना अनुमति के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. इसकी शिकायत भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अमृत दास डहरिया ने कुलपति के साथ कलेक्टर से करते हुए निर्माण कार्य नहीं रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

    मंदिर से पहले यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में हिन्दू धर्मावलंबियों को जबरिया नमाज पढ़ाने का मुद्दा गरमाया था. इस मामले में छात्रों ने एक दिन पहले ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ कुलपति को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई थी.

    नमाज का मामला 26 मार्च से एक अप्रैल तक चले एनएसएस कैंप में उभरा था. कैंप में गुरुघासीदास विश्विद्यालय के 159 छात्र शामिल हुए थे. इनमें केवल 4 छात्र मुस्लिम थे, बाकी सभी हिंदू थे. 30 मार्च को ईद के दिन एनएसएस कैंप में जबरदस्ती छात्रों से नमाज पढ़ाई गई थी.

    छात्रों ने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में की थी, जिस पर जांच शुरू हो गई है. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. दिलीप झा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें एनएसएस समन्वयक पद से हटा दिया है. उनके स्थान पर ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार मेहता को प्रभार सौंपा गया है.

    जवाब देने में नाकाम विश्वविद्यालय प्रशासन
    मामले में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन का लचर रवैया देखने को मिला. मामले में यूनिवर्सिटी का आधिकारिक पक्ष न तो रजिस्ट्रार डॉ. अभय शंकर रणदिवे दे पाए, और न ही मीडिया इंचार्ज मानवेंद्र नाथ त्रिपाठी. विश्वविद्यालय प्रशासन के इस रूख से स्पष्ट है कि छात्रों से विश्वविद्यालय प्रशासन का संवाद नहीं है, जिसकी वजह से आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है. केंद्रीय विश्वविद्यालय होने की वजह से स्थानीय प्रशासन के हाथ बंधे होने की वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन बेलगाम हो गया है.

    Post Views: 335
    Big Breaking Big news Bilaspur Bilaspur chhattisgarh Breaking breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी बिलासपुर ब्रेकिंग न्यूज विवादों का केंद्र बना गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    By DabangJune 7, 20260

    बिना किसी परेशानी के जिंदगी जीना चाहता है, इसे पाने के लिए, बहुत से लोग…

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.