Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: एम्स में पोस्टिंग का झांसा देकर युवक से 14.50 लाख की ठगी
    Raipur

    CG: एम्स में पोस्टिंग का झांसा देकर युवक से 14.50 लाख की ठगी

    DabangBy DabangMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग:- रायपुर स्थित All India Institute of Medical Sciences Raipur में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बड़े अधिकारियों और एम्स से जुड़ा बताकर युवक को लंबे समय तक झांसे में रखता रहा।

    मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। भिलाई के वृंदा नगर कैंप-1 निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल, जो सेक्टर-6 सड़क-12 में रहता था, ने खुद की पहचान बड़े अधिकारियों और एम्स प्रबंधन से होने का दावा किया। आरोपी ने रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।

    अलग-अलग किश्तों में लिए 14.50 लाख रुपये

    आरोपी ने नौकरी लगवाने और जॉइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर रकम की मांग की। मुकेश उसके झांसे में आ गया और सितंबर 2021 से 16 अक्टूबर 2022 के बीच अपने एसबीआई खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 14 लाख 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए।

    रकम लेने के बाद आरोपी लगातार जॉइनिंग लेटर देने और पैसे लौटाने के नाम पर टालमटोल करता रहा। बाद में वह अपने निवास से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर वैशाली नगर थाना में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    मोबाइल लोकेशन से लखनऊ पहुंची पुलिस

    जांच के दौरान साइबर सेल भिलाई ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर लखनऊ भेजी गई, जहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    Post Views: 185
    Apradh Apradhi Arop Aropi Arrested breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Crime Crime news froud Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Lakhnaow Latest Khabar Latest news Police Raipur Thagi Today big news Today breaking news Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    By DabangJune 5, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हादसे का वार रहा. एक तरफ बिलासपुर जिले में…

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026

    इंसान ही नहीं आपके घर का पालतू तोता भी करता है हस्तमैथुन, वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद किया सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.