Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: महिला को जंगल में चार दिन तक बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी को किया गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    CG: महिला को जंगल में चार दिन तक बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी को किया गिरफ्तार…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर: जिले में दुष्कर्म की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पीड़िताओं ने साहस दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का है, जहां शादी के महज 15 दिन बाद मायके आई एक नवविवाहिता के साथ उसकी जान-पहचान के युवक ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी की पहचान अजय सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अक्सर पीड़िता के मायके के पास स्थित दुकान में आता-जाता था।

    जान-पहचान के भरोसे को तोड़ा

    घटना 20 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है, जब महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान अजय वहां बाइक से पहुंचा और महिला से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी कर अपनी पत्नी बनाना चाहता है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो अजय ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और चूना पाथर के घने जंगलों में ले गया।

    चार दिन तक जंगल में बनाया बंधक

    जंगल में बने एक कमरे में आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और चार दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जैसे-तैसे पीड़िता वहां से छूटकर थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस महिला की शिकायत के बाद सनवाल पुलिस ने आरोपी अजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 365 (अपहरण), 506 (धमकी), 342 (ग़ैरक़ानूनी तरीके से बंधक बनाना) और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। 29 जुलाई को पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    Post Views: 635
    Aapahran Aaropi Atyachar Balatkar Balrampur Bandhak breaking news Cg news Chattisgadh chhattisgarh Coart Crime news Dhamki Gairkanuni Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jail Jangal Latest Khabar Latest news Mahila Naovivahit Pidita Police Raipur Sansani Sanwal thana Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    By DabangJune 7, 20260

    महासमुंद:- जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के एक नए और शातिर तरीके का पर्दाफाश…

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.