कोरिया :- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर अंतर्गत चरचा थाना क्षेत्र के तिलवनडाँड़ गांव में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दूसरी महिला के साथ देखने के बाद हुआ विवाद
पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान पति की मौत हो गई।हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के कारण और पूरी परिस्थितियां अभी जांच के दायरे में हैं। वास्तविक तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होंगे।

