बेमेतरा:- ग्राम कोपेडबरी में सोते हुए शख्स पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने महज तीन दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। इस खूनी साजिश की सूत्रधार घायल मनोहर साहू की पत्नी रानी साहू ही निकली, जिसने अपने प्रेमी योगेंद्र चौहान और उसके दोस्त कन्हैयालाल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों ने हॉकी स्टिक और चाकू से हमला कर मनोहर को अधमरा कर दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और उनके पास से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम कोपेडबरी में हुए खूनी खेल का पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। सोते हुए पति पर जो जानलेवा हमला हुआ था, उसका मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी ही अर्धांगिनी निकली। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए कलयुगी पत्नी ने अपने आशिक और उसके दोस्त के साथ मिलकर मौत का खौफनाक जाल बिछाया था।
पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए है । आरोपी पत्नी रानी साहू 23 वर्ष का कबीरधाम जिले के योगेंद्र चौहान उर्फ बादल (24 वर्ष) के साथ अवैध संबंध था। जब पति उनके प्यार के बीच दीवार बनने लगा, तो रानी ने खौफनाक फैसला लिया। उसने अपने प्रेमी योगेंद्र और उसके साथी कन्हैयालाल उर्फ केडी यादव 23 वर्ष के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।बेमेतरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई हॉकी डंडे और चाकू बरामद कर लिया गया है।

