Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

    May 4, 2026

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    May 4, 2026

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG व्यापम लेगा परीक्षा : 230 पदों पर नियुक्ति आबकारी और परिवहन निरीक्षक के 150 पद
    छत्तीसगढ़

    CG व्यापम लेगा परीक्षा : 230 पदों पर नियुक्ति आबकारी और परिवहन निरीक्षक के 150 पद

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : प्रवेश परीक्षाएं समाप्त होने के बाद व्यापम ने भर्ती परीक्षाओं संबंधित प्रक्रिया तेज कर दी है। व्यापम द्वारा विधानसभा मार्शल के 230 पदों पर भर्ती लिए जाने की तैयारी है। शारीरिक मापदंड संबंधित प्रक्रिया इसके लिए पूर्व में ही पूर्ण हो चुकी है। अब इसके लिए लिखित परीक्षा व्यापम द्वारा आयोजित की जाएगी। शारीरिक मापदंड में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट्स के लिए लिखित परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इसके बाद ही वे संबंधित पदों के लिए योग्य माने जाएंगे।

    इसके अलावा व्यापम आबकारी विभाग और ट्रांसपोर्ट विभाग के लिए भी भर्ती परीक्षा परीक्षा आयोजित करेगा। दोनों ही विभागों में 150-150 पद संभावित हैं। इन विभागों के अंतर्गत आबकारी इंस्पेक्टर और ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर के पदों पर व्यापम भर्ती करेगा। सूत्रों के अनुसार, इन पदों के लिए शेड्‌यूल अगले माह जारी हो सकते हैं। संबंधित विभागों से व्यापम को प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। अब व्यापम द्वारा आवेदन व परीक्षा तिथि सहित अन्य चीजों का निर्धारण किया जा रहा है।

    पूर्ण हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

    सितंबर-अक्टूबर में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए व्यापम की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अन्य प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर में प्रारंभ होने की संभावना है, लेकिन परीक्षाएं अक्टूबर अंत अथवा उसके बाद ही शुरू हो सकेंगी। व्यापम द्वारा मई-जून में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित किए जाने के कारण भर्ती परीक्षाओं पर विराम लग गया था, लेकिन प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने के साथ ही विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए परीक्षाओं का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।

    अक्टूबर माह तक कैलेंडर पैक्ड

    व्यापम द्वारा बीते दिनों आगामी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया गया था। इसमें सितंबर और अक्टूबर महीने में होने वाली परीक्षाओं का जिक्र था। शेड्यूल के मुताबिक अक्टूबर तक व्यापम का कैलेंडर पैक्ड है। ऐसे में अन्य भर्ती परीक्षाएं नवंबर माह से ही शुरु होने की संभावना है। सितंबर माह में व्यापम आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक, उच्च शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।

    अक्टूबर माह में संचालनालय मत्स्य पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक तथा संचालनालय कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी और प्रयोगशाला सहायक के लिए भर्ती परीक्षा लेगा।

    Post Views: 1,310
    Abkari Vibhag Inspector breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Job Karobar Latest Khabar Latest news Parivahan Vibhag Inspector Raipur Today Today khabar Vayapam Vayapam Paper दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

    May 4, 2026

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    May 4, 2026

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Kawardha

    CG: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

    By DabangMay 4, 20260

    कवर्धा:- जिले में रविवार की रात हुए एक भीषण हादसे में चार युवकों की दर्दनाक…

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    May 4, 2026

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.