रायपुर:- खमारडीह थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. MDMA ड्रग्स के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 ट्रांसजेंडर और 2 महिलाएं शामिल है.
ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार
उत्तर जोन की DCP की दीपमाला कश्यप ने कार्रवाई का खुलासा किया. उन्होंने बताया- पुलिस को मुखबिर से ड्रग्स बेचने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम खमारडीह थाना अंतर्गत रेमेडी सेलून एवं वैलनेस सेंटर के पास पहुंची. जहां ट्रांसजेंडर और दो महिलाएं ड्रग्स बेचने की फिराक में थी. पुलिस ने तीनों को ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
15 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त
रायपुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 15 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स पुलिस ने जब्त किया है. जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना खमारडीह में धारा 21C नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.

