Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : शहीद की पत्नी की अशिक्षा का उठाया फायदा, अपने खाते में ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए, पति-पत्नी गिरफ्तार
    जुर्म

    CG : शहीद की पत्नी की अशिक्षा का उठाया फायदा, अपने खाते में ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए, पति-पत्नी गिरफ्तार

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर : जिले के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पत्नी की अशिक्षा का फायदा उठाकर अपने अलग अलग बैंक अकाउंट में पचास लाख रुपये आहरण  करने वाले पति पत्नी को शहीद की पत्नी की रिपोर्ट पर बीजापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही उनके पास से लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद राशि जप्त की गई हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियां अड़मे सोढ़ी पति स्व. सनकू सोढ़ी उम्र 38 निवासी पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने लिखित में आवेदन देकर बताया कि उसका पति स्व. सनकू सोढ़ी तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। जिनकी शासन द्वारा अनुदान राशि 50,41,118 रुपये पीड़िता के बैंक अकाउंट में जमा थे। पीड़िता के अशिक्षित होने से बैंक के काम लिए अपने रिश्तेदार मनोज गोटे पिता रमैया गोटे उम्र 31 व उसकी पत्नी मनीषा गोटे उम्र 26 निवासी रालापल्ली थाना भोपालपटनम की मदद लिया करती थी।

    पीड़िता के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आरोपी पति पत्नी द्वारा 12/7/2021 से 30/6/2024 के बीच में पीड़िता के खाते में जमा पूरी राशि खाते से निकाल कर खाता खाली कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में एसपी जितेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा व आला अफसरों के निर्देश पर बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। कानूनी कार्यवाही करते हुए गठित की गई टीम के द्वारा आरोपी पति पत्नी को भोपालपटनम से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

    पूछताछ में आरोपी पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, किंतु पूछताछ में उलझकर आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी मनोज गोटे ने बताया कि पीड़िता के विश्वास और अशिक्षा का फायदा उठाकर बैंक ले जाकर पैसा को अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया व पीड़िता को बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवाना बताया। आरोपी मनोज गोटे खुद च्वाईस सेंटर चलाता हैं। उसे बैंक के कामकाज की अच्छी जानकारी होने से पीड़िता के अंगूठा निशान का फर्जी नमूना तैयार कर दोनों आरोपी पति पत्नी द्वारा पीड़िता के खाते से पिछले तीन वर्षों में 50 लाख रुपये अवैध तरीके से आहरित कर लिया।

    आरोपियों के अलग अलग बैंको में 10 खाता होने की बात सामने आई है। पुलिस विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए मनोज गोटे के द्वारा तैयार किया गया, पीड़िता का फर्जी अंगूठा नमूना, आरोपी का लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद रकम जब्त किया गया हैं। आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध कोतवाली थाना में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

    Post Views: 525
    Bastar Bijapur Cg news chhattisgarh Crime Dhokhadhadi Jurm Raipur Thag दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी के इल्जाम में युवक की बेदम पिटाई वहां मौजूद…

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.