Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    May 25, 2026

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : इस बार एक नहीं, चार नवंबर से मनाया जाएगा राज्योत्सव, इस वजह से छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लिया ये फैसला
    छत्तीसगढ़

    CG : इस बार एक नहीं, चार नवंबर से मनाया जाएगा राज्योत्सव, इस वजह से छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लिया ये फैसला

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : राज्योत्सव के अवसर पर दीवाली होने के चलते इस बार छत्‍तीसगढ़ सरकार ने चार से छह नवंबर तक तीन दिन राज्योत्सव का मुख्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। नवा रायपुर में मेला स्थल पर राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बताया कि राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में चार नवंबर 2024 को होगा।

    जिसका समापन छह नवंबर 2024 को होगा। अंतिम दिवस समापन समारोह के दिन राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। मेला स्थल की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल का ले-आउट और स्टाल आवंटन एनआरडीए और सीएसआइडीसी द्वारा किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिल्पग्राम, वनोपज, हर्बल उत्पादों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य अलंकरण समारोह के लिए संबंधित विभागों से पुरस्कार की सूची, चयनित व्यक्तियों का परिचय और सम्मान राशि की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी समय-सीमा में संस्कृति विभाग को दी जाएगी।

    इन्हें यह मिली जिम्मेदारी

    तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। राज्योत्सव स्थल में मंच, पंडाल और सजावट का काम लोक निर्माण विभाग एवं सीएसआइडीसी के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही, फूड कोर्ट, पार्किंग और स्टाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। मेला स्थल पर पेय जल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एनआरडीए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नगर निगम रायपुर को दी गई है। आयोजन स्थल पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ऊर्जा विभाग और एनआरडीए द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालयों में पांच नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

    Post Views: 2,155
    # latest news breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Raipur Rajyautsav Sanskritik Vibhag Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    May 25, 2026

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Balrampur - Ramanujganj

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    By DabangMay 25, 20260

    बलरामपुर :- सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों…

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.