Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : स्कूल बंद कर फालूदा पार्टी करना शिक्षकों को पड़ा महंगा, प्राचार्य को जारी हुआ नोटिस, फालूदा खाते VIDEO हुआ था वायरल
    Bilaspur

    CG : स्कूल बंद कर फालूदा पार्टी करना शिक्षकों को पड़ा महंगा, प्राचार्य को जारी हुआ नोटिस, फालूदा खाते VIDEO हुआ था वायरल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : स्कूल बंद कर फालूदा पार्टी करना शिक्षकों को महंगा पड़ गया है। वायरल VIDEO के आधार पर बीईओ मस्तूरी ने प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामला बिलासपुर के मस्तूरी ब्लाक का है, जहां शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में अनुशासन और जिम्मेदारी की जगह लापरवाही का नज़ारा सामने आया है। मस्तूरी ब्लॉक के लोहर्सी हाई स्कूल के प्रिंसिपल सी.आर. कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल का समय खत्म होने से पहले ही विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी और स्वयं शिक्षकों के साथ चिल्हाटी चौक पर फालूदा पार्टी का आनंद लेते दिखे।

    वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद स्थानीय पत्रकार जब स्कूल पहुंचे तो मामला सही पाया। स्कूल का निर्धारित समय शाम 4 बजे तक है, लेकिन प्रिंसिपल ने इसे करीब 3 बजे ही बंद करा दिया। वापसी के रास्ते में पत्रकारों ने प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ को चिल्हाटी चौक पर फालूदा खाते हुए कैमरे में कैद किया। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पूरे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।

    ग्रामीणों और अभिभावकों में गुस्सा

    इस घटना को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि स्कूल के मुखिया से ही जब इस तरह की लापरवाही होगी तो शिक्षकों और छात्रों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई में अनुशासन और जिम्मेदारी जरूरी है, लेकिन जब खुद प्रिंसिपल इस तरह का रवैया अपनाते हैं तो शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ना तय है।

    प्रिंसिपल की सफाई

    मामले के तूल पकड़ने पर प्रिंसिपल सी.आर. कश्यप ने सफाई दी। उन्होंने कहा—“बच्चे किसी कार्यक्रम में मस्तूरी गए थे। 3:20 से 4 बजे तक खेल-कूद का समय होता है, इसलिए मैंने स्कूल बंद कर दिया और निकल गया।”हालांकि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। बच्चों के न होने पर भी स्कूल का समय पूरा करना जिम्मेदारी है।

    विकासखंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई

    वीडियो सामने आने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने प्रिंसिपल कश्यप को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के बाद कार्रवाई तय होगी।

    Post Views: 305
    BEO breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Lohrsee Lohrsee High School Mastuari notice Principal Raipur School Shiksha Vibhag Social media Social Media Post Social Media Video Vireal Social Media Viral Social Media Viral Post Social Media X Viral Teacher Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    By DabangMay 4, 20260

    महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने…

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.