Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: दीपावली से पहले सर्राफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी, 400 करोड़ तक पहुंचेगा कारोबार
    Korba

    CG: दीपावली से पहले सर्राफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी, 400 करोड़ तक पहुंचेगा कारोबार

    DabangBy DabangOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- धनतेरस के शुभ दिन और शुभ मुहर्त में खरीदी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ कल बाजार में पहुंची. कई लोग तो भीड़ भाड़ से बचने के लिए दोपहर के वक्त ही बाजार पहुंच गए. आम दिनों में दोपहर के समय शांत रहने वाला बाजार में लोगों की चहल पहल रही. टीपीनगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ देखी गई. सोने, चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, 2 पहिया और चारपहिया वाहन, घरों में सजावट के समान सहित टेक्सटाइल्स दुकानों में लोगों की भीड़ रही. इस बार धनतेरस के लिए व्यापारियों ने काफी तैयारियां की थी. दुकानों में लोगों की जरुरत के अनुसार सामान भरा था. इधर पावर हाउस रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, दर्री रोड, घंटाघर से निहारिका चौक तक सडक़ पर धनतेरस के मौके पर सुबह से ही चहल-पहल देखी गई.

    300 से 400 करोड़ तक का कारोबार: एक अनुमान के अनुसार धनतेरस के मौके पर बाजारों में लगभग 300 करोड़ से लेकर 400 करोड़ के बीच कारोबार की उम्मीद है. अकेले ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग 150 करोड़ के कारोबार की बात कही जा रही है. सराफा बाजार में लगभग 100 करोड़ का व्यापार और इलेक्ट्रानिक्स में 20 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है. कपड़ा मार्केट में तीन करोड़, फर्नीचर में एक करोड़, बर्तन व कीचन मार्केट में एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है. व्यापारियों का कहना है कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ है. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक सामानों की बिक्री हुई है.

    आज रूप चर्तुदशी: धनतेरस के बाद रविवार को रूप चर्तुदशी है. मान्यता है कि प्रात: काल सूर्योदय से पहले तेल लगाकर चिरचिड़ी (अपामार्ग)की पत्तियां जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है. पूजा करने वाले लोग पापों से मुक्त हो स्वर्ग को प्राप्त करते हैं. शाम को दीपदान की प्रथा है जिसे यमराज के लिए किया जाता है. नरक चतुर्दशी, जिसे छोटी दीपावली भी कहते हैं. इसे छोटी दीवाली इसलिए कहा जाता है, क्योंकि दीवाली से एक दिन पहले रात के वक्त दीवाली की रात की तरह दीए की रोशनी से रात के तिमिर को प्रकाश पुंज से दूर भगा दिया जाता है. इस रात दीए जलाने की प्रथा के संदर्भ में कई पौराणिक कथाएं और लोक मान्यताएं हैं.

    पटाखा बाजार में रौनक: दीवाली की शुरुआत के साथ ही पटाखे की दुकानों में रौनक दिखने लगी है. लाइसेंस प्राप्त पटाखा व्यवसायियों ने कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में 137 दुकानें लगाई है. उपनगरीय क्षेत्रों में भी पटाखा बाजार सज गया है. करीब 125 करोड़ रुपए के कारोबार होने की संभावना है. रावण वाले पटाखे, फैंसी पटाखों के साथ ही खासतौर पर बच्चों को लुभाने वाले पटाखे की वैरायटी बाजार में मौजूद है. जिसे लोग खास पसंद भी कर रहे हैं.

    Post Views: 260
    Automobile bajar breaking news Cg news Chadi chhattisgarh Dhanteras Diwali Hindi Khabar Hindi News Korba Latest Khabar Latest news Raipur Sona Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.