Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: जिगर के टुकड़ों ने जमीन के लिए घोंटा पिता का गला, अब जेल में कटेगी बेटों की जिंदगी
    Koria

    CG: जिगर के टुकड़ों ने जमीन के लिए घोंटा पिता का गला, अब जेल में कटेगी बेटों की जिंदगी

    DabangBy DabangMarch 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया:- कहते हैं, पूत सपूत तो क्यों धन संचय, पूत कपूत तो क्यों धन संचय. इसका अर्थ है कि यदि पुत्र योग्य होगा तो वह मेहनत से धन कमा लेगा, इसलिए धन को जमा करने की जरूरत नहीं है. यदि पुत्र अयोग्य है, तो जमा धन बर्बाद कर देगा, इसलिए उस स्थिति में भी धन जमा करने की जरूरत नहीं है. कोरिया के चरचा थाना इलाके में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां पिता ने अपनी 2 एकड़ की जमीन जब बेचनी चाही तो नाराज बेटों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. जिस पिता ने बेटों को गोद में खिलाया, उन्ही बेटों ने पिता का गला जमीन के टुकड़े के लिए घोंट दिया.

    जमीन के टुकड़े के लिए जिगर के टुकड़ों ने किया कत्ल

    चर्चा पुलिस ने पिता की हत्या करने का आरोप में बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. चरचा पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी को प्रार्थी अरविंद राजवाड़े, उम्र 27 साल, निवासी ग्राम खरवट, ऊपरपारा ने थाने में मर्ग कायम कराया था. फरियादी ने लिखित शिकायत में कहा था कि उसके पिता शोभाराम राजवाड़े का शव मोहाड़ी तालाब से मिला है. पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जांच के दौरान पता चला कि मृतक पिता बेटों से अलग होकर रहता था.

    बेटों से अलग होकर रह रहा था पिता

    शुरूआती जांच में पुलिस को कोई भी हत्या का क्लू नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रखवा लिया. जांच में एफएसएल रिपोर्ट भी निगेटिव आई. जिसके बाद पुलिस ने दोबारा मामले की जांच कराई. जांच में ये बात साफ हुई कि मृतक की मौत तालाब में डूबने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है. जिसके बाद पुलिस ने मृतक के दोनों बेटों से अलग-अलग पूछताछ की. पुलिस ने जब सख्ती बरती तो दोनों बेटों ने हत्या की बात कबूल कर ली.

    2 एकड़ जमीन बेचना चाहता था मृतक, बेटे थे इस बात से नाराज

    बेटों ने बताया कि उनके पिता अपनी 2 एकड़ की जमीन बेचना चाहते थे. इस बात वो लोग नाराज थे. पिता जब जमीन बेचने पर अड़ गए तो बेटों ने मिलकर उनका गला घोंट दिया. हत्या के बाद दोनों ने शव को तालाब में डाल दिया, जिससे मामला संदिग्ध हो जाए. 15 जनवरी को दोनों ने शव को तालाब में फेंका था और 16 जनवरी को शिकायत बेटों ने दर्ज कराई. घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे और एसडीओपी राजेश साहू के नेतृत्व में टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए, 21 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
    पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

    Post Views: 150
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hatya Hatyara beta Hindi Khabar Hindi News Jamini vivad me murder Jurm Koria Koria crime news Koria news Latest Khabar Latest news murder Pita ki hatya Police Raipur Sajis Today big news Today breaking news Today crime news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    By DabangMay 8, 20260

    महासमुंद:- जिले में लगातार गांजा तस्करी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. 2 दिनों में…

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026

    CG: खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.