Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: अवैध रेत उत्खनन के साइड इफेक्ट, हाराडुला का धंसा पुल ,दो दर्जन गांव प्रभावित
    Kanker

    CG: अवैध रेत उत्खनन के साइड इफेक्ट, हाराडुला का धंसा पुल ,दो दर्जन गांव प्रभावित

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर :- जिले की नदियों में अवैध रेत उत्खनन का साइड इफेक्ट अब खुलकर सामने आने लगा है. रेत तस्करों ने नदियों का सीना छलनी करके पुल को कमजोर कर दिया है.ऐसा ही मामला हाराडुला में सामने आया है. चारामा-नरहरपुर मार्ग में हाराडुला में महानदी पर बना 428 मीटर लंबे पुल के फाउंडेशन से रेत बहने से धंसने लगा है. ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि नदी से काफी अधिक अवैध रेत उत्खनन से ही पुल को नुकसान पहुंचा है.

    पुल धंसने से मचा हड़कंप : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 10 बजे चारामा की ओर से आ रही ट्रक जैसे ही हाराडुला पुल के बीच पहुंची अचानक पुल धंसने लगा.चालक ने ट्रक की स्पीड़ बढ़ा पुल से ट्रक को बाहर निकाला. इससे बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन पुल धंसने से हड़कंप मच गया. पुल धंसने की घटना के बाद जांच के लिए पहुंची प्रशासन की संयुक्त टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कह दिया है, पुल अब आवागमन योग्य नहीं रहा. इसके बाद पुल को बंद कर दिया गया.

    ग्रामीणों ने लगाए बेरिकेड्स : घटना के बाद जागरूक ग्रामीणों ने वहां से गुजर रहे लोगों को रोका, पुल के ऊपर से वाहन समेत जाने मना कर दिया. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दोनों ओर बैरिकेड्स और कटीले तार रखकर पुल को बंद करा दिया.

    जिला प्रशासन ने पुल की जांच की : जिला प्रशासन ने आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निर्माण की संयुक्त टीम जांच के लिए भेजी. टीम ने पहुंच कर जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आएं. जांच में पाया गया बाढ़ के कारण 428.18 मीटर लंबे जलमग्नीय बॉक्स टाइप पुल के 8वें नंबर के बॉक्स यूनिट का एप्रान क्षतिग्रस्त हो गया है. वहां बॉटम स्लैब, टॉप स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है.

    हल्के वाहनों का भी पुल से निकलना मुश्किल : पुल के 8वें यूनिट के क्षतिग्रस्त होने के कारण अन्य यूनिट भी प्रभावित और कमजोर हो चुके हैं.जिसके कारण भारी वाहन उक्त पुल से भारी तो दूर हल्के वाहन के भी आवागमन से कभी भी पुल ढह सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है.जानमाल की हानि हो सकती है.

    कब बना था हारडुला पुल : 18 साल पहले बीजेपी के कार्यकाल में 2007 में हाराडुला पुल बनाया गया था. इस पुल की लंबाई 428.18 मीटर है. इस पुल की मांग लंबे समय से किया जा रहा था. जिसे तत्कालीन सीएम डॉ. रमन सिंह ने स्वीकृत किया था.

    Post Views: 335
    Apradh awaidh khanan breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Kankre Latest Khabar Latest news Pull Raipur Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.