सरगुजा :- जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में घर में दंपती का शव बोरे में बंद मिला है। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से किए गए गहरे चोट के निशान हैं। दोनों की हत्या की गई है। पुलिस को घटना में दंपती के बड़े बेटे के शामिल होने का शक है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।आसपास खोजबीन के बाद भी माता-पिता और भाई नहीं मिले। घर में काम करने वाले सुकृत नागेश के साथ उसने घर का सांकल खोला।
ताला तोड़ते ही दिखा खौफनाक मंजर
भीतर कमरे में ताला लगा था। एक कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर खून फैला था और खून से सने दो बोरे रखे थे।सूचना पर धौरपुर पुलिस के साथ एसडीओपी तूल सिंह पट्टावी और अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। बोरे खोलने पर उनमें हीराधर और गुलाबी का शव मिला।
फरार बेटे पर हत्या की शंका
दोनों के सिर में गहरे घाव थे। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपित ने शवों को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर कमरे में ताला लगा दिया था लेकिन मौका नहीं मिल पाने के कारण वह शवों को छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद से दंपती का बड़ा बेटा जदू यादव फरार है।
पुलिस को उसी पर हत्या का शक है। मोहन यादव ने बताया कि जदू की शादी नहीं हुई है और वह लंबे समय से माता-पिता के साथ रह रहा था। घर में मामूली विवाद होते थे, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि वह माता-पिता की हत्या कर सकता है।

