Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    May 31, 2026

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG मुनाफाखोरी का खेल : 40 रुपए तक महंगा हो गया खाद्य तेल, आयात शुल्क बढ़ने के बाद प्रदेश भर में चल रहा मुनाफाखोरी का खेल
    कारोबार

    CG मुनाफाखोरी का खेल : 40 रुपए तक महंगा हो गया खाद्य तेल, आयात शुल्क बढ़ने के बाद प्रदेश भर में चल रहा मुनाफाखोरी का खेल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : खाद्य तेलों में आयात शुल्क बढ़ने के बाद प्रदेशभर में मुनाफाखोरी का जमकर खेल हो रहा है। जहां राजधानी के डूमरतराई थोक बाजार के कारोबारियों ने सोया और राइसब्रान जैसे तेलों में 30 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया है। वहीं रायपुर शहर के छोटे थोक कारोबारियों ने भी कीमत 35 रुपए और चिल्हर दुकानदारों ने कीमत में 40 रुपए का इजाफा कर दिया है। जो सोया तेल पहले थोक में 90 रुपए और चिल्हर में 100 रुपए था, वह अब 140 रुपए में बेचा जा रहा है।

    इसी तरह से राइसब्रान हरेली तेल भी थोक में 90 और चिल्हर में 100 रुपए बिक रहा था, उसे 140 रुपए में बेचा जा रहा है। डूमरतराई बाजार में खाद्य तेलों का ही कारोबार रोजाना 80 लाख से एक करोड़ तक का होता है। केंद्र सरकार ने आयात शुल्क में इजाफा किया है। इसके बाद से ही राजधानी रायपुर के थोक से लेकर चिल्हर बाजार में खाद्य तेलों की कीमत में आग लग गई है। हालांकि आयात शुल्क बढ़ने के बाद जब नया माल आया था, तभी थोक कारोबारियों ने अपने मन से ही 20 रुपए तक कीमत में इजाफा कर दिया था। अब त्योहारी सीजन को देखते हुए कीमत और बढ़ा दी गई है।

    थोक में 30 रुपए तक बढे दाम

    खाद्य तेलों में सबसे ज्यादा बिकने वाले सोया और राइसबान तेल की बात करें तो इसकी कीमत जुलाई में सौ रुपए से कम थी। सोया तेल और राइसबान थोक में 90 रुपए के आसपास और चिल्हर में 95 से 98 रुपए में बिक रहा था, लेकिन बीते माह त्योहारी सीजन प्रारंभ होने से पहले इसकी कीमत बढ़ाई गई थी। अब आयात शुल्क के कारण कीमत में दो बार इजाफा किया गया है। इस समय थोक बाजार में सोया तेल में सबसे ज्यादा बिकने वाला कीर्ति गोल्ड जहां पेटी में 1500 रुपए में मिल रहा है, वहीं इसे शहर के थोक कारोबारी 1560 रुपए में बेच रहे हैं, यानी यह थोक में 130 रुपए पड़ रहा है। किराना दुकान वाले शहर से ले जाकर चिल्हर में इसे 140 रुपए में बेच रहे हैं। पहले चिल्हर में यह तेल 100 रुपए में बिक रहा था।

    हरेली तेल की भी बढ़ा दी कीमत

    राइसबान का हरेली तेल छत्तीसगढ़ में बनता है। जानकारों के मुताबिक, इसका आयात शुल्क से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बाद भी मौके का फायदा उठाते हुए कारोबारियों ने इसकी कीमत में भी थोक में 30 रुपए और चिल्हर में 40 रुपए का इजाफा कर दिया है। डूमरतराई में थोक में यह 1500 रुपए में एक पेटी 12 लीटर का पैक मिल रहा है। इसे शहर के थोक कारोबारी 1560 रुपए में बेच रहे है, यानी यह तेल भी थोक में 130 रुपए में मिल रहा है। विल्हर कारोबारी इसे 140 रुपए में बेच रहे हैं।

    उत्पादकों ने भी बढ़ार्ड है कीमत

    राजधानी के थोक कारोबारियों का कहना है कि उत्पादक कंपनियों ने ही कीमत बढ़ा दी है तो हम क्या करें। ज्यादातर उत्पादक कंपनियों ने दाम में 20 रुपए का इजाफा किया है। ऐसे में थोक कारोबारियों ने अपना मुनाफा लेकर इसे 25 रुपए महंगा किया है। दूसरे नंबर के थोक कारोबारियों ने इसे 30 रुपए महंगा किया है तो चिल्हर कारोबारियों ने इसे 40 रुपए महंगा किया है। जानकारों का कहना है कि उत्पादक कंपनियों के पास दो माह का स्टॉक है, उसके बाद भी कीमत में इजाफा किया गया है, जबकि केंद्र सरकार ने कीगत न बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    Post Views: 490
    # latest news breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chillhar Market Dumartarai Thok Market Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Munafakhori Raipur Tel Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    May 31, 2026

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    By DabangMay 31, 20260

    उत्तर प्रदेश:- मुरादाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जो…

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026

    CG: जिमखाना में देर रात चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने किया सील

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.