Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG POLITICS : सूरजपुर हत्याकांड को लेकर गरमाई राजनीति, पूर्व DY CM सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, DY CM साव ने कहा….!
    राजनीति

    CG POLITICS : सूरजपुर हत्याकांड को लेकर गरमाई राजनीति, पूर्व DY CM सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, DY CM साव ने कहा….!

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्याकांड के बाद राजनीति गरमा गयी है। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के नेता जहां सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होने एक्स पर लिखा है… सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है। वहीं टी.एस.सिंहदेव के इस सवाल पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने पलटवार किया है।

    सूरजपुर जिला में हुए हत्याकांड से एक तरफ जहां जनआका्रेश भड़का हुआ हैं। वहीं इस घटना को लेकर सूबे में राजनीति भी गरमाती जा रही है। हेडकांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद जहां नाराज लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी हैं। वहीं इस घटना के बाद विपक्ष के नेता सरकार पर सवाल उठा रहे है। इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए है। घटना पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा कि….“सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर सरकार और कानून-व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर किया है।

    जब एक पुलिसकर्मी के परिवार को इस तरह के खतरे में है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? सरकार की सुरक्षा व्यवस्था में चूक ने हमारे समाज को एक डरावने भविष्य में धकेल दिया है। दुर्दांत अपराधी निर्मम हत्याएं जैसे भयंकर से भयंकर अपराध कर किस प्रकार फरार हो जा रहे हैं – क्यों पुलिस प्रशासन को इतना कमज़ोर कर दिया गया है कि वो स्वयं खतरे में हैं? क्यों लगातार हो रहे अपराध और समाज में फैलते भय के बाद भी सरकार में सुधार की कोई योजना नहीं है? भाजपा सरकार जवाब दे कि आखिर कब तक प्रदेश को ऐसी बर्बरता और अराजकता को सहन करना पड़ेगा? याद रहे हमारे सुरक्षा बल और उनके परिवार भी छत्तीसगढ़ परिवार का हिस्सा हैं – उनके विरुद्ध ऐसे अन्याय और अपराध नाकाबिले बर्दाश्त हैं। अब और खामोशी नहीं!”

    टी.एस.सिंहदेव के इस बयान के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनके आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि….” कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में कानून व्यवस्था की दुर्दशा की। उन्हें कानून व्यवस्था की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। कहीं घटना हो रही है तो उस पर ठोस और मजबूत कार्रवाई हो रही है अधिकारी के लापरवाही पर भी कठोर कार्रवाई हो रही है। सरकार इस पर किसी तरह की समझौता नहीं करेगी।”आपको बता दे सूरजपुर में हुए घटना को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। इस घटना को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के अलावा कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है सोच सकते हैं ? रोज हर जिले में ऐसी घटना हो रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनादेश मिला है तो कुछ सम्मान करना चाहिए। सरकार में बहुत सारे अक्षम लोग हैं। निर्णय कर पाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए इस तरह की घटना लगातार घट रही है।

    Post Views: 445
    # latest news Ambikapur Apradh breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Congress Crime Former Dupty CM T. S. Singhdev Hindi Khabar Hindi News Jurm Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Police Political Raipur Rajya Sarkar Surajpur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा…

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.