Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मंगेतर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल का बेशर्म रवैया, कोर्ट ले जाते समय कैमरों के सामने अश्लील इशारा

    July 3, 2026

    CG: पुलिस विभाग में थोक मे ट्रांसफर, ASI समेत 12 पुलिसकर्मी इधर से उधर

    July 3, 2026

    CG: चाक-डस्टर छोड़ इश्कबाजी में डूबे गुरुजी, स्कूल में किया ऐसा रोमांस की कलेक्टर ने किया सस्पेंड

    July 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: पुलिस ने खोला तस्करी का हाईटेक राज, प्लास्टिक टब में छिपा था 36 लाख का गांजा
    Balod

    CG: पुलिस ने खोला तस्करी का हाईटेक राज, प्लास्टिक टब में छिपा था 36 लाख का गांजा

    DabangBy DabangJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद:- जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही 36 लाख रुपये से अधिक कीमत की गांजा खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। तस्करों ने मादक पदार्थ छिपाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया था, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। कार्रवाई में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक बाइक के जरिए गांजा लेकर ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डौंडी लोहारा क्षेत्र के भेड़ी तिराहा में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जैसे ही संदिग्ध बाइकें चेकिंग पॉइंट के करीब पहुंचीं, एक युवक पुलिस को देखकर बाइक से कूदकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने चारों वाहनों को रोककर तलाशी ली।

    जांच के दौरान बाइक के कैरियर पर रखे काले रंग के प्लास्टिक टबों ने पुलिस का ध्यान खींचा। तलाशी में पता चला कि ऊपर रखे गए टब सामान्य थे, लेकिन नीचे के टबों को काटकर अंदर गुप्त चैंबर तैयार किया गया था, जिसमें गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। इस तरीके से तस्कर पुलिस की नजरों से बचकर मादक पदार्थ की तस्करी करना चाहते थे। पुलिस ने दो बाइकों से कुल 50 पैकेट बरामद किए।

    जब्त गांजे का कुल वजन 72.621 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 36.31 लाख रुपये आंकी गई है। सभी बाइक मध्यप्रदेश पासिंग की बताई जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम गोड़, पवन गोड़, प्रदीप चौहान और संजय कुमावत के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रायसेन और सागर जिलों के निवासी हैं।

    Post Views: 220
    Apradh Apradhi Arrested Balod Balod news breaking news Cf Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Crime Crime news Gaja taskari Giraftar Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Police Raipur Raipur news Taskar Taskari Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    मंगेतर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल का बेशर्म रवैया, कोर्ट ले जाते समय कैमरों के सामने अश्लील इशारा

    July 3, 2026

    CG: पुलिस विभाग में थोक मे ट्रांसफर, ASI समेत 12 पुलिसकर्मी इधर से उधर

    July 3, 2026

    CG: चाक-डस्टर छोड़ इश्कबाजी में डूबे गुरुजी, स्कूल में किया ऐसा रोमांस की कलेक्टर ने किया सस्पेंड

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    महाराष्ट्र

    मंगेतर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल का बेशर्म रवैया, कोर्ट ले जाते समय कैमरों के सामने अश्लील इशारा

    By DabangJuly 3, 20260

    पुणे:- बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक नया और विवादित पहलू…

    CG: पुलिस विभाग में थोक मे ट्रांसफर, ASI समेत 12 पुलिसकर्मी इधर से उधर

    July 3, 2026

    CG: चाक-डस्टर छोड़ इश्कबाजी में डूबे गुरुजी, स्कूल में किया ऐसा रोमांस की कलेक्टर ने किया सस्पेंड

    July 3, 2026

    डे केयर में मासूमों के साथ क्रूर व्यवहार, 5 महिला केयरटेकर के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.