रायपुर :- गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम लगे दो वाहनों को साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर सहित जब्त किया है। मामले में आशीष तिवारी और शिव प्रसाद पटेल के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा तहत कार्रवाई की गई है।
गणेश विसर्जन के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे ध्वनि प्रदूषण के साथ आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान कोतवाली चौक के पास डीजे वाहन के विद्युत तार के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति भी बनी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक CG-08/AL-0523 और CG-13/BK-0925 को साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर सहित जब्त कर लिया।

