रायपुर:- पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 6 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।इनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजा गया है।इन तबादलों में खमतराई, उरला, रामनगर चौकी के कॉन्स्टेबलों को इधर से उधर किया गया है।


