Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG NEWS: राजधानी के नालंदा परिसर में फ्री-इंटरनेट की स्पीड अब डबल, मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल
    कारोबार

    CG NEWS: राजधानी के नालंदा परिसर में फ्री-इंटरनेट की स्पीड अब डबल, मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : राजधानी रायपुर के एनआईटी कैम्पस में बनाए गए प्रदेश के पहले नालंदा परिसर (डिजिटल लाईब्रेरी) में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए फ्री-इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है। इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाने से छात्र-छात्राएं अब दुगुनी स्पीड से पढ़ाई कर सकेंगे। इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विगत 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के मौके पर नालंदा परिसर का भ्रमण किया था। उस वक्त छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट की स्पीड कम होने की समस्या बताई थी। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं की समस्या को त्वरित संज्ञान लेते हुए इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने की घोषणा की थी। नालंदा परिसर के प्रबंधन और संचालन के लिए कलेक्टर रायपुर के अध्यक्षता में नालन्दा परिसर प्रबंधन सोसायटी गठित की गई है।

    इस सोसायटी की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लाईब्रेरी में इंटरनेट की स्पीड 12 जनवरी से दुगुना का निर्णय लिया गया। नालन्दा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि लाईब्रेरी में पहले 100 एमबीपीएस की स्पीड से फ्री इंटरनेट की सुविधा थी जिसे बढ़ाकर अब 200 एमबीपीएस कर दिया गया है। नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल लाईब्रेरी भी संचालित की जा रही है। यह लाईब्रेरी 24 घंटे संचालित रहती है।

    रात और दिन 24 घंटे चलने वाले इस डिजिटल लाईब्रेरी में यूपीएससी, स्टेट पीएससी के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का बड़ी संख्या में यहां आना-जाना लगा रहता है। परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यहां फ्री इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यहां ऑफलाईन पढ़ाई के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध है। इसके अलावा परिसर के आस-पास कैफेटेरिया तथा अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई है।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    By DabangMay 24, 20260

    भिलाई:- भिलाई में मारुति सुजुकी शोरूम के सीईओ पर महिला कर्मचारी ने स्याही फेंक दी।…

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.