मुंबई:- दहिसर वेस्ट इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. नवगांव के शास्त्रीनगर शिव मंदिर इलाके में एक युवक ने एक लड़की को बेरहमी से पीटा. इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दहिसर में गुस्से की लहर दौड़ गई. हालांकि, घटना की गंभीरता को समझते हुए मुंबई पुलिस ने एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नवगांव इलाके में हुई, जो दहिसर वेस्ट के MHB पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. शास्त्रीनगर शिव मंदिर के सामने एक युवक लड़की के पास पहुंचा और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. उसने उसके पेट में लात मारी. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह सब प्रेम-प्रसंग के कारण हुआ.
CCTV फुटेज वायरल
इस पिटाई की पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. यह फुटेज सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसमें आरोपी लड़का लड़की को पीटता हुआ साफ दिख रहा था. इस घटना के कारण स्थानीय नागरिकों ने आरोपी के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की थी.
एक घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
MHB पुलिस ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर हरीश गवली के गाइडेंस में, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच की और सिर्फ एक घंटे के अंदर आरोपी को ढूंढ निकाला. गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल विलास पंडित (उम्र 28) है, जो नवागांव का रहने वाला है. इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सीन परेशान करने वाले हैं.

