बिलासपुर:- पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। ढाबा संचालक से अवैध शराब के नाम पर वसूली और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोपों के बाद SSP रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ASI सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
मस्तूरी थाने में पदस्थ एएसआई शिव चंद्रा, रीडर आरक्षक शशिकरण कुर्रे और एक अन्य अधिकारी ने दर्रीघाट में ढाबा संचालक को पकड़ा और थाने ले जाने के बजाय उसे थाने के पीछे एक पुराने खंडहरनुमा मकान में ले जाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की।
इसी दौरान थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी मिल गई, जिसके बाद संचालक को छोड़ दिया गया।ढाबा संचालक ने पूरी घटना की शिकायत SSP रजनेश सिंह से की और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होनें तुरंत कार्रवाई की ।

