सूरजपुर :- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।इस भीषण हादसे में नाबालिगों सहित कुल 19 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
सोमवार की रात मजदूर भैयाथान में मजदूरी कर वापस अपने गांव लैंगा लौट रहे थे। इसी दौरान नेवरा के पास एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।सूचना के बाद घायलों को सूरजपुर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी का इलाज जारी है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

