Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सावधान! कमीशन पर बिक रहे सिम, अवैध ट्रांजेक्शन का बड़ा खुलासा

    May 5, 2026

    CG: जॉब फ्रॉड केस, फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर करोडों की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

    May 5, 2026

    CG: बिग ब्रेकिंग: जिले में फिर दिखे दो दंतैल हाथी, इन गांवों में अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: इंटरस्टेट गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ का गांजा जब्त, मुंबई की जा रही थी सप्लाई
    Mahasamund

    CG: इंटरस्टेट गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ का गांजा जब्त, मुंबई की जा रही थी सप्लाई

    DabangBy DabangApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद :- नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए महासमुंद पुलिस ने एक बार फिर सफलता हासिल की है. जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने एनएच-53 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 312.590 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है. इस बड़ी कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. जिसमें मादक पदार्थ, एक ट्रक, एक लग्जरी कार और मोबाइल फोन शामिल हैं.

    मुंबई ले जाई जा रही थी गांजा की खेप

    पुलिस के मुताबिक ये खेप ओडिशा से उठाई गई थी और मुंबई के एक बड़े डीलर तक पहुंचाने की तैयारी चल रही थी. इस रैकेट के तार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं. बता दें कि पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर जिले से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक ट्रक महासमुंद होते हुए मुंबई की ओर जा रहा है.

    पुलिस ने टीम बनाकर संदिग्ध ट्रक की ली तलाशी

    सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाई और रेहटीखोल के पास एनएच-53 पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी.कुछ ही देर में संदिग्ध ट्रक पहुंचा जिसे पुलिस ने उसे रोका और गहन तलाशी ली. ट्रक के पीछे फैक्ट्री के लिए केमिकल के नीचे रखी बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 56 लाख रुपए आंकी गई है. गांजा मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को तुरंत अरेस्ट कर लिया.

    अलग-अलग राज्यों के हैं आरोपी

    दोनों आरोपियों की पहचान कर्नाटक निवासी इम्तियाज खान जबकि दूसरे की पहचान मध्यप्रदेश की रवि प्रकाश के रूप में हुई है. शुरुआती पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वो गांजा सोनपुर से लाकर मुंबई में खपाने ले जा रहे थे. गिरफ्तार तस्करों ने आगे की जानकारी पुलिस को बताई. जिसके बाद महज 12 घंटे के अंदर ओडिशा के बरहमपुर से जुड़े इस नेटवर्क के तीन और महत्वपूर्ण सदस्यों को दबोचा गया.

    Post Views: 115
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Ganja Giraftar Hindi Khabar Hindi News Interstate ganja taskar Interstates Jurm Latest Khabar Latest news Mahasamund Mahasamund news Mumbai Police Raipur Taskar Taskari Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: सावधान! कमीशन पर बिक रहे सिम, अवैध ट्रांजेक्शन का बड़ा खुलासा

    May 5, 2026

    CG: जॉब फ्रॉड केस, फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर करोडों की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

    May 5, 2026

    CG: बिग ब्रेकिंग: जिले में फिर दिखे दो दंतैल हाथी, इन गांवों में अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: सावधान! कमीशन पर बिक रहे सिम, अवैध ट्रांजेक्शन का बड़ा खुलासा

    By DabangMay 5, 20260

    दुर्ग:- फर्जी सिम कार्ड के जरिए संचालित संगठित धोखाधड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है.…

    CG: जॉब फ्रॉड केस, फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर करोडों की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

    May 5, 2026

    CG: बिग ब्रेकिंग: जिले में फिर दिखे दो दंतैल हाथी, इन गांवों में अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    CG: नशे में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी से इसलिए था नाराज

    May 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.