रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। इस हादसे में ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर ओवर ब्रिज के पास की है। बताया जा रहा है यहां एक तेज रफ्तार ट्रक महासमुंद की ओर से आ रही थी। इसी दौरान एक कार को टक्कर मारकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक दो टूकड़ों में बंट गई। एक हिस्सा सर्विस रोड पर गिरा तो दूसरा हिस्सा रिंग रोड पर। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर और हेल्पर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों की पहचान कर रही है।

