Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गर्लफ्रेंड के साथ लॉग ड्राइव पर निकले थे दरोगा; इश्क के खुमार में रौंद डाली 3 जिंदगियां

    May 31, 2026

    CG: प्रेम करने की मिली खौफनाक सजा, पांच परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, जीते जी करा दिया मृत्यु भोज

    May 31, 2026

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: प्रेम करने की मिली खौफनाक सजा, पांच परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, जीते जी करा दिया मृत्यु भोज
    Bilaspur

    CG: प्रेम करने की मिली खौफनाक सजा, पांच परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, जीते जी करा दिया मृत्यु भोज

    DabangBy DabangMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर :- जिले में प्रेम करने वालों पर सामाजिक क्रूरता का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अंतर्जातीय विवाह करने वाले पांच प्रेमी जोड़ों और उनके परिवारों का गांवों में बहिष्कार कर दिया गया है। कहीं हुक्का-पानी बंद हुआ, तो कहीं जीते जी मृत्यु भोज तक करा दिया गया।

    मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी और आसपास के ग्रामीण इलाकों का है, जहां अलग-अलग जातियों के बालिग युवक-युवतियों ने अपनी मर्जी से कानूनी विवाह किया। लेकिन समाज के कुछ ठेकेदारों ने इसे अपनी तथाकथित परंपरा के खिलाफ मानते हुए परिवारों पर अमानवीय फरमान थोप दिए।

    गांवों में बैठकें बुलाई गईं, भारी जुर्माना लगाया गया और विरोध करने वालों को समाज से बाहर कर दिया गया।पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उन्हें गांव के सार्वजनिक कुओं से पानी लेने तक नहीं दिया जा रहा। राशन दुकानों से अनाज खरीदने पर रोक लगा दी गई है और मजदूरी करने से भी मना कर दिया गया है।

    हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि कई परिवार डर और दहशत में अपने ही घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ मामलों में अपनों ने ही जीते जी दशगात्र और मृत्यु भोज जैसी रस्में निभाकर रिश्तों को खत्म करने का ऐलान कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

    वहीं सभी पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 21वीं सदी में भी प्रेम और अपनी पसंद से शादी करना क्या इतना बड़ा अपराध है, जिसके लिए लोगों को समाज से जिंदा दफन करने जैसी सजा दी जा रही है।

    Post Views: 135
    Big khabar Bilaspur Bilaspur breaking news Bilaspur news breaking news Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Prem vivah Premi Premika Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    गर्लफ्रेंड के साथ लॉग ड्राइव पर निकले थे दरोगा; इश्क के खुमार में रौंद डाली 3 जिंदगियां

    May 31, 2026

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    गर्लफ्रेंड के साथ लॉग ड्राइव पर निकले थे दरोगा; इश्क के खुमार में रौंद डाली 3 जिंदगियां

    By DabangMay 31, 20260

    उत्तर प्रदेश:- राजधानी लखनऊ में तेज रफ़्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की एक घटना…

    CG: प्रेम करने की मिली खौफनाक सजा, पांच परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, जीते जी करा दिया मृत्यु भोज

    May 31, 2026

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.