Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

    June 1, 2026

    CG: गौरेला पेंड्रा मरवाही पंचायत उपचुनाव 2026: मतदाताओं में उत्साह, पंच-सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग

    June 1, 2026

    अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: गौरेला पेंड्रा मरवाही पंचायत उपचुनाव 2026: मतदाताओं में उत्साह, पंच-सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग
    Gaurela - Pendra - Marwahi

    CG: गौरेला पेंड्रा मरवाही पंचायत उपचुनाव 2026: मतदाताओं में उत्साह, पंच-सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग

    DabangBy DabangJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौरेला पेंड्रा मरवाही:- त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर जीपीएम जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. जिले की ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच पद और भर्रीडांड में पंच पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. दोनों स्थानों पर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है. मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला और काफी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं

    पंचायत उपचुनाव 2026

    ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच के एक पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सभी प्रत्याशियों द्वारा गांव में व्यापक जनसंपर्क किया गया था, जिसके चलते चुनावी मुकाबला रोचक माना जा रहा है. वहीं भर्रीडांड में पंच के एक पद के लिए 2 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

    दोनों पंचायतों में मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू हुई और मतदाता शांतिपूर्वक मतदान करते नजर आए. मुरमुर ग्राम पंचायत में मतदान के लिए दो स्थानों पर कुल 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां कुल 1673 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 842 पुरुष एवं 831 महिला मतदाता शामिल हैं.

    मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं. निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए.

    ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच पद के लिए वोटिंग

    सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं. युवा मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिला मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव गांव के विकास से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए वे अपने प्रतिनिधि के चयन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

    इधर जिले की कुछ पंचायतों में चुनाव की नौबत ही नहीं आई. पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत कोड़गार और बसंतपुर तथा मरवाही विकासखंड की धनौरा, रुमगा और पथर्री ग्राम पंचायतों में पंच पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. नामांकन वापसी और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पंचायतों में संबंधित प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित माना गया.

    Post Views: 40
    breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Chunav Gaurela Gaurela pendra marwahi Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Panchayt chunav Raipur Raipur news Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

    June 1, 2026

    अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट

    June 1, 2026

    पहले बोला बल्ला, फिर डांस फ्लोर पर हल्ला: कोहली की ‘विराट पारी’ से आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब, जश्न भी मना धुंआधार

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

    By DabangJune 1, 20260

    नई दिल्ली :- केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति…

    CG: गौरेला पेंड्रा मरवाही पंचायत उपचुनाव 2026: मतदाताओं में उत्साह, पंच-सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग

    June 1, 2026

    अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट

    June 1, 2026

    पहले बोला बल्ला, फिर डांस फ्लोर पर हल्ला: कोहली की ‘विराट पारी’ से आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब, जश्न भी मना धुंआधार

    June 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.