Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : रजिस्ट्रार कार्यालय में किसान ने पीया जहर…मचा हड़कंप, इस बात से परेशान होकर उठाया ये कदम…
    छत्तीसगढ़

    CG : रजिस्ट्रार कार्यालय में किसान ने पीया जहर…मचा हड़कंप, इस बात से परेशान होकर उठाया ये कदम…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CG : रजिस्ट्रार कार्यालय में किसान ने पीया जहर…मचा हड़कंप, इस बात से परेशान होकर उठाया ये कदम…

    बालोद । बालोद जिले में एक किसान ने रजिस्ट्रार कार्यालय में अफसर के सामने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जमीन के पंजीयन व रजिस्ट्री नहीं होने से किसान काफी परेशान था। जिसे लेकर उसने अधिकारी के सामने ही आत्मघाती कदम उठाते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम भुसरेंगा निवासी किसान रामकुमार साहू अपनी जमीन रजिस्ट्री के लिए पिछले एक साल से रजिस्ट्रार कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। पीड़ित किसान रामकुमार ने बताया कि वह अपनी निजी जमीन की रजिस्ट्री करवाना चाहता हैं। लेकिन राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी बहन का नाम रेवती उर्फ लक्ष्मी था, लेकिन बहन की शादी के बाद उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में उनका नाम लक्ष्मी बाई दर्ज है।

    जिसके कारण जमीन की रजिस्ट्री रोक दी गई है। इसके बाद से ही वह दस्तावेज सुधारवाने में के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। इसके लिए उसने एसडीएम कार्यालय व उप पंजीयक कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों से जमीन की रजिस्ट्री कराने की गुहार लगाई। लेकिन शासन के नियमों का हवाला देते हुए किसान को वापस भेज दिया गया। जिससे परेशान होकर रामकुमार साहू ने उप पंजीयक कार्यालय में पहुंचकर कीटनाशक का सेवन कर लिया।

    इस घटना के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।  वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गयी है। वहीं जवाबदार अधिकारियों ने बताया कि रामकुमार द्वारा उप पंजीयक कार्यालय में जहर सेवन की धमकी देते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया गया। जबकि जांच में यह पाया गया है कि उसने इसके लिए विधिवत कोई भी आवेदन कार्यालय उप पंजीयक के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया था।

    Post Views: 350
    Aatmhatya Balod Big Breaking Big breking Big news breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg breking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Suicide Suicide case Today Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    By DabangJune 5, 20260

    बस्तर:- बस्तर की जगदलपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर चर्चा में है। महज 5 दिनों…

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026

    CG: बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला जिला, देर रात कई दुकानों में मची तबाही

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.