बलरामपुर : जिला पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली ने साल 2020 में सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग की थी। 8 लाख के इनामी नक्सली पुतना उर्फ फुटन उर्फ सरजुन यादव को जशपुर के भागलपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी भाकपा मिलिट्री कंपनी सदस्य पुतना उर्फ फुटन उर्फ सरजुन यादव पीपरढाबा (बहागाढ़ा) का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी मिलिट्री कंपनी का 3 साल तक सक्रिय सदस्य रह चुका है। 2 साल पहले नक्सलियों के दल से भागकर लुक-छिपकर जीवन गुजार रहा था। उसके खिलाफ थाना सामरी पाठ में आईपीसी की धारा 341, 120बी, 307, 34, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

