Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बिना वकील, बिना पैसे, घर बैठे उपभोक्ता पा सकते हैं न्याय, नहीं लगाने होंगे आयोग के चक्कर, करना होगा सिर्फ यह काम
    Raipur

    CG: बिना वकील, बिना पैसे, घर बैठे उपभोक्ता पा सकते हैं न्याय, नहीं लगाने होंगे आयोग के चक्कर, करना होगा सिर्फ यह काम

    DabangBy DabangSeptember 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- कई बार उपभोक्ता ठगी का शिकार होते हैं, या फिर उनकी वस्तुओं की गारंटी, क्वॉलिटी को लेकर भी शिकायत होती है. ऐसी स्थिति में उपभोक्ता आयोग जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है, कि वह शिकायत कैसे करें. कई बार वकीलों के जरिए भी आयोग में उपभोक्ता शिकायत करते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें वकीलों को मोटी रकम देनी पड़ती है. कुछ उपभोक्ता तो इसलिए भी नहीं जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बार-बार आयोग के चक्कर काटने पड़ेंगे, काफी लम्बा समय लगेगा, लम्बी चौड़ी कागजी कार्यवाही करनी होगी, और ऐसे में उपभोक्ता आयोग में शिकायत करने से बचता है.

    घर बैठे उपभोक्ता फोरम में करे शिकायत: लेकिन अब छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें न्याय पाने के लिए लंबी चौड़ी कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी, ना ही वकील को मोटी रकम देनी होगी, इसके अलावा बार-बार उपभोक्ता आयोग के चक्कर भी नहीं काटने होंगे. छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को घर बैठे न्याय की सुविधा मिलेगी. ऐसी व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने की है. यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने दी.

    न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने बताया कि अब बिना वकील, बिना पैसे, घर बैठे उपभोक्ता न्याय पा सकते हैं. उन्हें बार-बार आयोग के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे. उन्हें सिर्फ दो पेज का फॉर्म भरना होगा और उनकी शिकायत आयोग में दर्ज हो जाएगी. इसके बाद आयोग अपनी कार्रवाई शुरू कर देगा.

    छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष से जाने पूरी प्रक्रिया: न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता आयोग आकर आवेदन लिखकर शिकायत नहीं कर सकता है, तो उसके लिए ऑनलाइन शिकायत करने की व्यवस्था भी आयोग के द्वारा की गई है. जिसके जरिए उपभोक्ता प्रदेश सहित देश के किसी भी कोने में बैठकर अपनी शिकायत आयोग में दर्ज कर सकता है. ऑनलाइन व्यवस्था शुरू किए जाने के कारण बस्तर में बैठा उपभोक्ता भी न्याय पा रहा है.

    न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने बताया कि इतना ही नहीं आयोग ने यह भी सुविधा दी है कि यदि कोई उपभोक्ता आयोग नहीं आ सकता है, तो वह घर बैठे ई हियरिंग का लाभ भी उठा सकता है. इसके जरिये उपभोक्ता बिना आयोग आए भी अपनी बात आयोग के समक्ष रख सकता है. आयोग उसकी सुनवाई ई हियरिंग के जरिए करता है और उसे न्याय देता है. इस तरह की व्यवस्था शुरू की जाने से अब उपभोक्ता कहीं भी बैठकर छत्तीसगढ़ आयोग में अपनी बात रख सकता है और न्याय पा सकता है.

    न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने बताया कि ऐसी व्यवस्था किए जाने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिना परेशानी आसान तरीके से कम समय में बिना पैसे खर्च किए न्याय दिलाना है. जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ ले सके. यदि प्रक्रिया सहज सरल और आसान होगी तो स्वाभाविक है कि न्याय जल्दी मिलेगा और यदि न्याय जल्दी मिलेगा तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ लेंगे, इन्हीं उद्देश्यों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग काम कर रहा है.

    छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग में शिकायत के लिए उपभोक्ता को दो पेज के आवेदन फॉर्म भरना होता है. जिसमें उपभोक्ता को तारीख, अपना नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस की जानकारी देनी होती है. इसके बाद उपभोक्ता जिसके खिलाफ शिकायत करना चाहता है, उसका नाम, पता, व्यवसाय उसका पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी देना होता है. परिवाद के संक्षिप्त तथ्य विवरण एवं प्रकृति भी इस आवेदन में लिखना होता है. साथ ही सामान खरीदने की तिथि,सेवा प्राप्त करने के लिए भुगतान की गई राशि और उसकी तिथि का भी उल्लेख करना होता है. फार्म में शिकायत के कारण की जानकारी भी देनी होती है.

    इसके अलावा यदि सामान से संबंधित कोई गारंटी कार्ड सहित अन्य दस्तावेज हो, तो वह भी आयोग को उपलब्ध कराना होता है. इसके अलावा कुछ अन्य जानकारी भी इस दो पेज के फॉर्म में देनी होती है और उसके बाद आपकी शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग में दर्ज हो जाती है और आयोग उसके आधार पर अपनी कार्रवाई शुरू कर देता है.

    Post Views: 310
    breaking news Cg news chhattisgarh Gautam chauradiya Hindi Khabar Hindi News Justice Latest Khabar Latest news Nyay nyaymurti Raipur Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Rajnandgaon

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    By DabangMay 9, 20260

    राजनांदगाव :- जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी…

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026

    CG: पीएम श्री स्कूल की हेड मास्टर निलंबित, छात्रों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने, धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने की शिकायत

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.