दुर्ग :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारात से लौटते वक्त एक बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना बोरी थाना क्षेत्र में हई है। दुर्ग से मड़ियापार जा रही बारात की बस वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बस दुर्ग से मड़ियापार की ओर बारात लेकर गई थी, और वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस दादा कंपनी की थी। हादसा कैसे हुआ, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस दुर्घटना में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

