इंदौर:- सांवेर थाना क्षेत्र में नगर के टेंशन चौराहा स्थित जर्जर इमारत को तोड़ते समय दीवार महिला श्रमिकों पर गिर गई। जिससे 8 श्रमिक दीवार के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगर परिषद व और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। वहीं नगर के बीच में होने के कारण बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।
प्रशासन ने मलबे के नीचे दबे श्रमिकों को बाहर निकालना शुरू किया। घटना में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार महिलाएं गंभीर घायल हुई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अरबिंदों अस्पताल रेफर किया। इसमें सुशीला पत्नी रमेश (50), रीना पत्नी लाखन (30) और सीमा पत्नी भेरूलाल (30) सभी निवासी सांवेर की मौत हुई है।
वहीं चंदा पत्नी राहुल (25) संतोष पत्नी मनोज (25), सुंदरबाई पत्नी मायाराम (55) और मंजू पत्नी सुनील (30) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल रेफर किया है।

