रायपुर : देश भर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों द्वारा तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। नरहरदेव मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम चल रहा था। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरहरदेव मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था लेकिन अचानक शिशुपाल शोरी की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया और आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

