Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG ब्रेकिंग: कवर्धा में फिर हुई हत्या, नशेड़ी युवक ने 5 ग्रामीणों पर पेचकस से किया जानलेवा हमला, 2 लोगों की मौत की खबर 3 की हालत गंभीर, पूर्व सीएम ने गृहमंत्री और सरकार पर साधा निशाना
    जुर्म

    CG ब्रेकिंग: कवर्धा में फिर हुई हत्या, नशेड़ी युवक ने 5 ग्रामीणों पर पेचकस से किया जानलेवा हमला, 2 लोगों की मौत की खबर 3 की हालत गंभीर, पूर्व सीएम ने गृहमंत्री और सरकार पर साधा निशाना

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा : गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। बताया जा रहा है कि यहां एक नशेड़ी युवक ने गांव के चार लोगों पर पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे घायल युवक के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने की जानकारी आ रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने हत्यारे युवक को बंधक बना लिया।

    पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। कवर्धा में हुए हत्याकांड पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर गृहमंत्री विजय शर्मा और सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाला उठाया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का कवर्धा जिला पिछले कुछ दिनों से राजनीति का केंद्र बना हुआ है। कवर्धा कांड को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटी हुई है। वहीं पिछले दिनों रेत माफियाओं द्वारा वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमले की घटना ने विपक्ष को मुद्दा दे दिया था। अभी ये मामला शांत भी नही हुआ था कि एक बार फिर कवर्धा जिले में हत्या की वारदात हो गयी।

    बताया जा रहा है कि बिरनपुर में रहने वाला अशोक साहू आदतन नशेड़ी है। आरोपी ने आज नशे की हालत में गांव में रहने वाले रोहित साहू सहित तीन अन्य ग्रामीणों से विवाद के बाद उन पर पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में रोहित साहू की मौत हो गयी है, जबकि तीन अन्य ग्रामीणों को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने हत्यारे युवक को बंधक बना लिया। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। 

    गृहमंत्री के गृह जिला कवर्धा में हुए इस हत्याकांड के बाद विपक्ष को एक बार फिर सरकार को घेरने में जुट गयी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने घटना को लेकर बैक टू बैक एक्स पर टो पोस्ट किये। पहले पोस्ट में प्रदेश के गृहमंत्री पर पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया कि…… “उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में चाकूबाजी की घटना हुई है। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जान जाने की भी अपुष्ट खबरें हैं। अब किस मुंह से गृहमंत्री बने रहेंगे विजय शर्मा जी ? आपसे नहीं हो पा रहा है, तो रहने दीजिए।”

    वहीं रात 11 बजकर 19 मिनट पर पूर्व सीएम बघेल ने दोबारा एक्स पर पोस्ट कर सूबे की सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा….“बहरे हो गये हैं क्या सरकार में बैठे लोग और दिल्ली-नागपुर में बैठे उनके आका ? क्या लोग घरों से निकलना बंद कर दें ? कवर्धा के बीरनपुर में चाकूबाजी में साहू समाज के दो लोगों की मौत की ख़बर है, कुछ और लोग घायल हैं. अपनी आपसी राजनीति में छत्तीसगढ़ का मजाक बनाकर रख दिया है भाजपा ने. मुख्यमंत्री रिमोट की गिरफ़्त में हैं, गृहमंत्री अराजक मौज में हैं और जनता भय की क़ैद में है. मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से अनुरोध करता हूं कि वे गृहमंत्री को तत्काल हटाएं.”

    Post Views: 555
    # latest news Apradh Bhupes baghel Biranpur Hatyakand BJP breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Congress Crime Dr. Bhupes Baghel Dupty cm vijay sharma Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Kabirdham Karobar Kawardha Latest Khabar Latest news Latest News In CG Murdar Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By DabangJune 4, 20260

    भिलाई:- जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक लहसुन विक्रेता की…

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026

    मौसी के साथ सेक्स कर रहा था भांजा, नाना ने दोनों को रंगे हााथों पकड़ा आपत्तिजनक हालत में

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.