जांजगीर चांपा : कोरोना काल में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने आख़िरकार गिरफ्तार कर लिया। अंर्तजिला गैंग के 7 आरोपियों को जांजगीर चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से12 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बिलासपुर, कोरबा, बलौदा.बाजार एवं जांजगीर से मोटरसाइकिल की चोरी की थी। गैंग के सदस्य दुकानों के सामने, शराब दुकान एवं सूने घर के सामने खड़ी बाईक को निशाना बनाते थे। आरोपी इतने शातिर थे कि चोरी के बाइक को गिरवी रखा कर अय्याशी करते थे। गैंग मास्टर माईंड विजयेश साहू पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड जांजगीर विदेशी शराब भट्ठी नहर जांजगीर के पास 1 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना कोतवाली से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जाकर पेशन प्रो मोटरसायकल गैंग के मास्टर माइंड विजयेश साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने बाकी आरोपियों के नाम सामने आए।
गिरफ्तार आरोपियों में विजयेश साहू निवासी खम्हियापारा रसेड़ा थाना अकलतरा, जितेन्द्र सिदार निवासी संजय नगर चाम्पा, राजकुमार राठौर निवासी साव पारा कोसमंदा, गोपाल निर्मलकर निवासी स्कूलपारा नवागांव थाना सीपत, कबीरदास मानिकपुरी निवासी जवाहरपारा अकलतरा, सूरज कुमार कैवर्त निवासी आवासपारा रैनपुर थाना रतनपुर, रूपेश कुमार कैवर्त निवासी गोदइया थाना रतनपुर शामिल हैं।
