बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले शराब तस्करी को रोकने के लिए शुक्रवार को आबकारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम कोदवा के एक घर से 1680 नग विदेश शराब जब्त की है। आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि, ग्राम कोदवा भाटापारा निवासी अजय यदु शराब की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर विभाग ने अजय के घर पर छापेमारी की। आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 1680 नग विदेशी शराब बरामद की गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) 34(2) 59 क 36 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
