Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम
    Korba

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    DabangBy DabangJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- राशनकार्ड बनवाना और उसमें परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाना बड़ा मुश्किल काम होता है. लेकिन अब ये मुश्किल काम आसान होने जा रहा है. अब आप सेवा सेतु पोर्टल की मदद से घर बैठे ही राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और नए सदस्यों के नाम जुड़वा सकते हैं. सेवा सेतु पोर्टल के जरिए यह पूरी प्रक्रिया इंटरनेट के माध्यम से पूरी होगी. इसके बाद लोगों को नगर निगम, जनपद पंचायत या जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. राज्य सरकार ने राशनकार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है.

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) ने सेवा सेतु पोर्टल डिज़ाइन किया है. इसकी मदद से लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से ही आवेदन कर सकेंगे. यह प्रक्रिया लोक सेवा केंद्रों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में भी पुरी की जा सकेगी. अब तक राशनकार्ड के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाते थे.

    राशन कार्ड बनवाना होगा आसान

    नया राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. रियायती दर पर मिलने वाला चावल गरीबों के लिए एक बड़ी सुविधा है. इसके कारण राशन कार्ड छत्तीसगढ़ में एक बड़ा मुद्दा रहता है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से आवेदन करना आसान होगा और आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेंगे. राशनकार्ड की स्वीकृति होने के बाद उसकी पीडीएफ फ़ाइल पोर्टल पर उपलब्ध होगी. हितग्राही इसे घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे या लोक सेवा केंद्र से प्रिंट निकलवा सकेंगे.

    गरीबों को मिलता है 35 किलो चावल चना और शक्कर

    बीपीएल वर्ग के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को सरकार प्रति राशन कार्ड पर 35 किलो चावल देती है, इसके साथ ही शक्कर और चने का वितरण भी किया जाता है. लेकिन कई बार आवंटन नहीं मिलने की वजह से चना और शक्कर का वितरण अटक जाता है. लेकिन इस कार्ड से मिलने वाला चावल लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से काम नहीं होता. कई बार परिवार बंट जाते हैं, जिन्हें नया राशन कार्ड बनाने की जरूरत पड़ती है. किसी परिजन के जन्म और मृत्यु होने पर भी राशन कार्ड में नाम जुड़वाना और हटाना पड़ता है. इसके लिए लोग सरकारी कार्यालय के चक्कर काटते रह जाते हैं.

    राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

    परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों का आधार कार्ड

    निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, मतदाता पहचानपत्र या सरपंच/पार्षद का प्रमाण पत्र)

    मुखिया का बैंक खाता विवरण

    मोबाइल नंबर

    पासपोर्ट साइज फोटो

    अत्यंत गरीब परिवार, विशेष पिछड़ी जनजातियां, भूमिहीन मजदूर, विधवा और अनाथ बच्चों को अंत्योदय कार्ड

    बीपीएल परिवारों को प्राथमिकता कार्ड बेसहारा वृद्ध, विधवा और परित्यक्ता को निराश्रित कार्ड दिव्यांगजनों को निशक्तजन कार्ड

    अन्य पात्र परिवारों को एपीएल कार्ड

    30 दिन में होगा फैसला

    जिला खाद्य आधिकारिक घनश्याम कंवर ने बताया कि राशनकार्ड से जुड़े मामलों के निपटारे की समय सीमा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 30 दिन है. आवेदन मिलने के बाद नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिकारी निर्धारित समय के भीतर निर्णय लेंगे. प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद राशन कार्ड बनाने के काम में तेजी आएगी. लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं होगी.

    Post Views: 95
    breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Korba Korba news Latest Khabar Latest news Raipur Rashan Rashan card Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी के इल्जाम में युवक की बेदम पिटाई वहां मौजूद…

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.