धमतरी :- भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो ने धमतरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के एक कथित बाबू को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
पेंशन प्रकरण निपटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो सिंचाई विभाग से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो ने धमतरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के एक कथित बाबू को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

