Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : कर्रेगुट्टा पहाड़ पर तेज हुआ एंटी नक्सल ऑपरेशन : हेलीकॉप्टर की सहायता से उतरे 500 जवानों ने किया पहाड़ी पर कब्ज़ा
    Jagdalpur

    CG : कर्रेगुट्टा पहाड़ पर तेज हुआ एंटी नक्सल ऑपरेशन : हेलीकॉप्टर की सहायता से उतरे 500 जवानों ने किया पहाड़ी पर कब्ज़ा

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एंटी नक्सल ऑपरेशन का आज 9वां दिन है। बीते मंगलवार को फोर्स ने पहाड़ पर कब्जा कर लिया है। यहां हेलीकॉप्टर की सहायता से 500 जवानों को उतारा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पहले इस ऑपरेशन में सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस, तेलंगाना पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स शामिल थी। वहीं अब बिहार और झारखंड के सेंट्रल सुरक्षाबल के जवानों की भी कर्रेगुट्टा पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

    बता दें कि नक्सलियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाला करेंगुट्टा पहाड़ का पूरा इलाका बीहड़ है। यहां का तापमान अभी 40 से 45 डिग्री के बीच है। ऑपरेशन के दौरान तेज गर्मी से कई जवान डिहाइड्रेशन के शिकार हुए तो दो जवान नक्सलियों के लगाए आईईडी से घायल भी हुए है। वहीं, जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया है। कुल मिलाकर, लगभग 10 से 12 हजार जवान इस ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे हैं, जो नक्सलियों को घेरने और उनके बंकरों को ध्वस्त करने में जुटे हैं।

    करेंगुट्टा से लगे दो और पहाड़ पर कब्जा करेगी फोर्स

    फोर्स के अफसरों ने बताया कि अभी ऑपरेशन को रोका नहीं जाएगा, ऑपरेशन जारी रहेगा। करेंगुट्टा से लगे दो और पहाड़ हैं, जिस पर भी फोर्स कब्जा करेगी। भोपालपटनम इलाके के पहाड़ पर कब्जे के बाद भोपालपटनम की ओर से भी आवाजाही शुरू की जाएगी।

    आईबी चीफ ने अधिकारियों से की बैठक

    करेंगुट्टा में जारी नक्सल ऑपरेशन के बीच आईबी चीफ तपन डेका ने छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि ऑपरेशन जारी रहेगा और फोर्स को बैकअप के लिए दूसरे जिलों से भी बुलाया जाएगा।

    तेलंगाना शांतिवार्ता के सदस्य ने सीएम रेड्डी से की मुलाकात

    करेंगुट्टा पहाड़ पर चल रहे बड़े नक्सल ऑपरेशन को रोकवाने के लिए तेलंगाना शांतिवार्ता के सदस्य ने सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से ऑपरेशन रोकने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया, जिस पर सीएम ने पहल करने का आश्वासन दिया।

    Post Views: 490
    Bastar Bihar Bijapur breaking news Cg news chhattisgarh Dantewada Hindi Khabar Hindi News Jagdalpur Jawan Jharkhand Karregutha Latest Khabar Latest news Maovadi Mudbhet Naxalite Raipur Sukma Telangana Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.