Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: साढ़े तीन लाख बच्चों के आधार पर संकट, बनाने के लिए QR कोड वाले बर्थ सर्टिफिकेट ही मान्य
    Raipur

    CG: साढ़े तीन लाख बच्चों के आधार पर संकट, बनाने के लिए QR कोड वाले बर्थ सर्टिफिकेट ही मान्य

    DabangBy DabangOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ के लाखों ग्रामीण परिवार अपने बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भटक रहे हैं। कारण पुराने मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र अब आधार बनाने के लिए मान्य नहीं हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूएआईडी) ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल क्यूआर कोड वाले डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। इस नए नियम से करीब 3.5 लाख बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अटक गई है।

    वर्ष 2018 से 2020 के बीच राज्य में 6.16 लाख जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5.15 लाख प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें से अधिकतर ग्रामीण इलाकों के लगभग 3.5 लाख मैनुअल प्रमाण पत्र क्यूआर कोड रहित हैं। अब आधार के लिए पहले डिजिटल सर्टिफिकेट बनवाना होगा, जिसमें कोड जनरेट होने के बाद ही आधार कार्ड बन सकेगा। यह लंबी और तकनीकी रूप से जटिल प्रक्रिया है। पंचायत स्तर पर सर्वर की धीमी गति और प्रशिक्षण की कमी के कारण प्रक्रिया और भी धीमी हो गई है।

    गांवों में अब भी जारी हो रहे मैनुअल सर्टिफिकेट

    सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2021 के बाद से सभी जन्म प्रमाण पत्र केंद्र सरकार के पोर्टल से क्यूआर कोड सहित बन रहे हैं। फिर भी तकनीकी जानकारी की कमी और सर्वर की सुस्ती के कारण कई पंचायत सचिव अब भी मैनुअल प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं, जिससे बच्चों के आधार कार्ड अटक रहे हैं।

    ग्रामीण अभिभावकों की बढ़ी परेशानी

    गांवों में हजारों बच्चों ने पुराने मैनुअल प्रमाण पत्र के आधार पर स्कूल में दाखिला लिया है। अब स्कूलों द्वारा आधार अनिवार्य करने पर अभिभावक परेशानी में हैं। पोर्टल की धीमी गति और तकनीकी दिक्कतों के चलते न तो नया डिजिटल प्रमाण पत्र समय पर बन पा रहा है, न आधार कार्ड।

    Post Views: 185
    Adhar kard Bal adhar card breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur School Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Gariyaband

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    By DabangMay 8, 20260

    गरियाबंद :- गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद का केंद्र…

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.