कोंडागांव:- छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दअरसल मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा
यह दुर्घटना NH-30 पर घोड़ागांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक कार ने मंत्री के वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार काफिले की फॉलो वाहन से भी जा टकराई। हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों का इलाज जारी
हादसे के बाद वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं विधायक लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम भी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

