Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका
    Kawardha

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    DabangBy DabangMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा :- जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। सोढ़ा गांव के नाले के पास एक बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर नाले के किनारे फेंक दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, सोढ़ा गांव के ग्रामीणों ने नाले के पास तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब संदिग्ध बोरी की जांच की तो उसके अंदर एक युवक का शव कई टुकड़ों में मिला। पुलिस ने शव की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में की। बताया गया कि 28 मई को परिजनों ने पोड़ी चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। इसी बीच महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे नाराज पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कोमल वर्मा की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।

    हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके कई टुकड़े किए और उन्हें बोरी में भरकर सोढ़ा गांव के नाले के पास फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामस्नेही और उसकी पत्नी मंदाकिनी वर्मा पोड़ी चौकी पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की पूरी घटना कबूल कर ली।

    पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पांडातराई थाना और पोड़ी चौकी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Post Views: 140
    Apradh Apradhi Arrested Boyfriend breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Girlfriend Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Kawardha Kawardha breaking news Kawardha news Latest Khabar Latest news Lover murder Police Premi Premika Premprasang Raipur Raipur news Sajis Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    By DabangMay 31, 20260

    केरल :- एक छोटा सा मासूम बच्चा, जिसने अभी तक दुनिया को ठीक से देखा…

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026

    CG: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.