धमतरी :- जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर की छत में खेलने के दौरान अचानक नीचे गिरने से 7 साल का मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय प्रियांशु साहू अपने माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था। वह घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

