Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने विशेषज्ञ डाक्टरों के 1,235 पद पर जल्‍द होगी भर्ती
    छत्तीसगढ़

    CG : स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने विशेषज्ञ डाक्टरों के 1,235 पद पर जल्‍द होगी भर्ती

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जन, महिला, बाल रोग समेत विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। प्रदेश में वर्तमान में 1,734 विशेषज्ञ डाक्टरों का सेटअप है, जबकि सिर्फ 499 पर नियुक्ति हो पाई है। प्रदेश में काफी लंबे समय से 1,235 पद रिक्त पड़े हुए हैं। दंत चिकित्सा के भी 137 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 31 रिक्त हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राज्य, जिला, विकासखंड और सेवा प्रदाता स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के 21,927 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 15,212 पद रिक्त हैं।

    प्रदेश में भाजपा की सरकार गठन के बाद पहले विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 5,000 पदों पर डाक्टर और चिकित्सा कर्मियों की भर्ती की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि 24 घंटे के अंदर ढाई सौ से अधिक पद एनएचएम के माध्यम से भरे जाने के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री के घोषणा के चार माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक एक भी पद भरे नहीं जा सके हैं। चिकित्सा कर्मचारियों के भी पद रिक्त पड़े हैं।

    तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त

    प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद भी खाली पड़े हुए हैं। प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 20,809 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 13,433 कार्यरत हैं। 7,376 पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, प्रदेश में डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। पीएससी और व्यापमं के माध्यम से भर्ती होनी है। पीएससी को जानकारी भेजी जा चुकी है। व्यापमं से भर्ती के लिए सूची तैयार कर भेजने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले स्तर पर जो भर्ती होनी है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा।

    Post Views: 455
    Cg news chhattisgarh Govt job Raipur Swasth mantri Shyam bihari jaishwal Swasth Vibhag दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    By DabangMay 29, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू…

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.