रायपुर : मुख्यमंत्री आज देर शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना होगा। चर्चा है कि दिल्ली वो राष्ट्रीय नेताओं से मिल सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावे गृहमंत्री अमित शाह भी मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने को लेकर चर्चा है कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में अभी दो मंत्रियों का पद खाली है। जानकारी के मुताबिक मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। मंत्री का एक पद पहले से खाली था, जबकि दूसरा पद हाल ही में बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। इन दोनों मंत्री पद को लेकर कई दावेदार फिलहाल नजर आ रहे हैं। ऐसे में चर्चा है कि कल मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। तय कार्यक्रम के मुताबिक रात 9 बजे की फ्लाइट से मुख्यमंत्री रात करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और फिर रात्रि विश्राम करेंगे। कल उनकी दिल्ली में नेताओं से मुलाकात हो सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

