नई दिल्ली:- देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में सोने के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई गई है। 24 कैरेट सोना करीब 2,130 रुपये महंगा हुआ है , जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,950 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) में भी 1,590 रुपये तक बढ़ गई है। लगातार बढ़ते दामों से आम ग्राहकों Arya निवेशकों दोनों की चिंता बढ़ गई है।
प्रमुख शहरों में सोने का नया रेट
24 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यहां 22 कैरेट सोना 1,45,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा कीमत दर्ज की गई। जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर
सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ रहा है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस समय निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर टिकी हुई है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बन रही स्थिति से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ समझौता लगभग तय हो चुका है, केवल अंतिम शर्तें बाकी हैं।

